फरीदाबाद का औद्योगिक उदय और शहरीकरण: एक ऐतिहासिक दृष्टिकोण (1947-2011)

Main Article Content

डाॅ॰ कुसुम लता
प्रमोद

Abstract

यह शोध-पत्र हरियाणा राज्य के प्रमुख औद्योगिक नगर फरीदाबाद के औद्योगिक विकास और शहरीकरण की ऐतिहासिक प्रक्रिया का विश्लेषण प्रस्तुत करता है । अध्ययन का कालखण्ड 1947 से 2011 तक रखा गया है, जिसमें स्वतंत्रता के बाद की औद्योगिक नीतियों, शरणार्थी पुनर्वास, नियोजित औद्योगिक विकास और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (छब्त्) के प्रभाव का विस्तृत अध्ययन किया गया है । स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात भारत सरकार ने औद्योगिक विकास को आर्थिक पुनर्निर्माण का प्रमुख आधार बनाया । इसी क्रम में फरीदाबाद को एक नियोजित औद्योगिक नगर के रूप में विकसित किया गया । 1950 के दशक में शरणार्थियों के पुनर्वास के साथ-साथ यहाँ औद्योगिक इकाइयों की स्थापना आरम्भ हुई, जिसने धीरे-धीरे इसे उत्तर भारत के महत्वपूर्ण औद्योगिक केन्द्रों में परिवर्तित कर दिया । इस शोध में फरीदाबाद के औद्योगिक विकास के साथ-साथ शहरी विस्तार, जनसंख्या वृद्धि, औद्योगिक संरचना, श्रम प्रवासन तथा आधारभूत ढाँचे के विकास का भी अध्ययन किया गया है । अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि दिल्ली के समीप स्थित होने के कारण फरीदाबाद का औद्योगिक और शहरी विकास तीव्र गति से हुआ और यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग बन गया । यह शोध-पत्र ऐतिहासिक स्रोतों, सरकारी रिपोर्टों, जनगणना आँकड़ों तथा विभिन्न विद्वानों के अध्ययनों के आधार पर फरीदाबाद के औद्योगिक विकास की प्रकृति, कारणों और प्रभावों का विश्लेषण करता है । अंततः यह निष्कर्ष प्रस्तुत किया गया है कि फरीदाबाद का विकास केवल औद्योगिक निवेश का परिणाम नहीं था, बल्कि यह सरकारी नीतियों, भौगोलिक स्थिति, प्रवासी श्रम और शहरी नियोजन के संयुक्त प्रभाव का परिणाम था ।

Article Details

How to Cite
डाॅ॰ कुसुम लता, & प्रमोद. (2026). फरीदाबाद का औद्योगिक उदय और शहरीकरण: एक ऐतिहासिक दृष्टिकोण (1947-2011). International Journal of Advanced Research and Multidisciplinary Trends (IJARMT), 3(1), 1456–1473. Retrieved from https://ijarmt.com/index.php/j/article/view/1041
Section
Articles

References

जैन, एल॰ सी॰ (1976)ण् द सिटी आॅफ होप: द फरीदाबाद स्टोरीण् नई दिल्ली: एलाइड पब्लिशर्सण्

यादव, के॰ सी॰ (1996)ण् हरियाणा का इतिहासण् कुरुक्षेत्र: हरियाणा साहित्य अकादमीण्

यादव, के॰ सी॰ (2002)ण् माॅडर्न हरियाणा: हिस्ट्री एंड कल्चरण् नई दिल्ली: मनोहर पब्लिशर्सण्

फौजदार, रामफूल सिंह (2008)ण् हरियाणा का सामाजिक एवं आर्थिक इतिहासण् रोहतक: सूर्य प्रकाशनण्

मलिक, बी॰ एस॰ (2010)ण् हरियाणा का आर्थिक विकासण् चंडीगढ़: हरियाणा ग्रंथ अकादमीण्

Similar Articles

<< < 4 5 6 7 8 9 10 > >> 

You may also start an advanced similarity search for this article.