हरियाणा में परंपरा और आधुनिकता का संगम: एक सामाजिक-सांस्कृतिक भौगोलिक अध्ययन
Main Article Content
Abstract
हरियाणा भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित वह राज्य है जहाँ भूगोल और संस्कृति का गहरा संबंध देखने को मिलता है। यहाँ की मिट्टी, कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था, जलवायु, एवं लोकजीवन ने सामाजिक व्यवहार और सांस्कृतिक रूपों को आकार दिया है। राज्य के अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों पूर्वी मैदान, मध्य समतल क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिमी शुष्क पट्टी में लोकपरंपराओं, जीवनशैली और मूल्य-प्रणालियों में स्पष्ट विविधता दिखाई देती है। औद्योगिकीकरण, शहरीकरण, शिक्षा और संचार-सुविधाओं के प्रसार ने इन पारंपरिक ढाँचों को नया रूप दिया है। गाँवों की सीमाओं से बाहर निकलती हुई जनसंख्या, शिक्षा और मीडिया-संपर्क के कारण अब हरियाणा का समाज आधुनिकता की दिशा में अग्रसर है। यह संक्रमण न केवल आर्थिक या तकनीकी है, बल्कि मानसिक और सांस्कृतिक रूपांतरण का भी प्रतीक है। हरियाणा में परंपरा और आधुनिकता का यह संगम राज्य के भौगोलिक स्वरूप के साथ-साथ उसकी सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतिफल है। लोककला, लोकनृत्य, उत्सव, पोशाक, भोजन-संस्कृति और सामाजिक मानदंड आज परंपरा की जड़ों में टिके रहते हुए आधुनिकता से संवाद कर रहे हैं। इस प्रकार, हरियाणा का सांस्कृतिक भूगोल एक जीवंत उदाहरण है कि कैसे स्थानिक विविधता, आर्थिक परिवर्तन और सामाजिक चेतना मिलकर नए सांस्कृतिक यथार्थ का निर्माण करती है।
Article Details

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.
References
गोयल, एस. (2011)., द डिस्ट्रिब्यूशन एंड डेंसिटी ऑफ पॉप्युलेशन इन हरियाणा स्टेट, इंडिया: अ जियोग्राफिकल एनालिसिस. लॉयोला जर्नल ऑफ सोशल साइंसेज, 25(1)।
अंजलि, एवं सुचित्रा. (2024)., एकोज ऑफ ट्रेडिशन: एक्सप्लोरिंग द कल्चरल फैब्रिक ऑफ हरियाणा: फोक सॉन्ग्स. एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन: थ्योरी एंड प्रैक्टिस, 30(4), 11221-11226।
कुमार, संदीप. (2018)., ‘‘ग्राम-स्तर पर सांस्कृतिक स्वायत्ततारू हरियाणा का अनुभव‘‘ भूमि भूगोल पत्रिका, 5(2), 30-42।
राठी, प्रदीप., (2020)., हरियाणा का भूगोल. रोहतक: राजस्थान पब्लिशिंग हाउस., पृ॰ 52-65।
.देशवाल, सन्त्राम. (2017)., हरियाणा-संस्कृति एवं कला. पंचकुला: हरियाणा ग्रंथ अकादमी., पृ॰ 25-29।