धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्थाः इन्दौर पर्यटन सर्किट में उज्जैन (महाकालेश्वर) का विश्लेषणात्मक अध्ययन

Main Article Content

डॉ.शीतल कुमार शर्मा, अजय अहोरिया

Abstract

प्रस्तुत अध्ययन “धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्थाः इन्दौर पर्यटन सर्किट में उज्जैन (महाकालेश्वर) का विश्लेषणात्मक अध्ययन” विषय पर आधारित है, जिसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन के आर्थिक प्रभावों का विश्लेषण करना है। अध्ययन में प्राथमिक एवं द्वितीयक दोनों प्रकार के आँकड़ों का उपयोग किया गया है। प्राथमिक समंक 129 पर्यटकों से संरचित प्रश्नावली के माध्यम से संकलित किया गया, जबकि द्वितीयक समंक मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग की वर्ष 2023-2024 की रिपोर्टों से प्राप्त किया गया। अध्ययन में यह पाया गया कि उज्जैन, विशेष रूप से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र है, जहाँ पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकांश पर्यटक धार्मिक उद्देश्य से यहाँ आते हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह क्षेत्र आस्था-आधारित पर्यटन पर केंद्रित है। अध्ययन से यह भी ज्ञात हुआ कि धार्मिक पर्यटन स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करता है, जिससे होटल, परिवहन, पूजन सामग्री एवं लघु व्यवसायों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होता है। साथ ही, रोजगार के अवसरों में वृद्धि एवं सेवा क्षेत्र के विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव देखा गया है। यद्यपि पर्यटकों का संतुष्टि स्तर मध्यम से उच्च पाया गया, फिर भी आधारभूत संरचना एवं प्रबंधन में सुधार की आवश्यकता बनी हुई है। अतः निष्कर्षतः यह कहा जा सकता है कि उज्जैन धार्मिक पर्यटन के माध्यम से आर्थिक विकास का एक सशक्त मॉडल प्रस्तुत करता है।

Article Details

How to Cite
डॉ.शीतल कुमार शर्मा, अजय अहोरिया. (2026). धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्थाः इन्दौर पर्यटन सर्किट में उज्जैन (महाकालेश्वर) का विश्लेषणात्मक अध्ययन. International Journal of Advanced Research and Multidisciplinary Trends (IJARMT), 3(1), 1278–1286. Retrieved from https://ijarmt.com/index.php/j/article/view/925
Section
Articles

References

मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग, (2024), मध्यप्रदेश पर्यटन सांख्यिकी रिपोर्ट 2023-24, भोपालः मध्यप्रदेश शासन।

मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग, (2023), मध्यप्रदेश पर्यटन वार्षिक रिपोर्ट 2022-23, भोपालः मध्यप्रदेश शासन।

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर प्रशासन समिति, (2024), वार्षिक प्रतिवेदन एवं दर्शन व्यवस्था विवरण, उज्जैन।

भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय, (2023), प्दकपं ज्वनतपेउ ैजंजपेजपबे 2023, नई दिल्लीः भारत सरकार।

महाभारत, (विभिन्न संस्करण), गीता प्रेस, गोरखपुर।

कालिदास, (संस्कृत काल), मेघदूत, विभिन्न प्रकाशन।

स्कन्द पुराण, (विभिन्न संस्करण), धार्मिक ग्रंथ प्रकाशन।

विश्व पर्यटन संगठन, (2023), ज्वनतपेउ ंदक म्बवदवउपब प्उचंबज त्मचवतज, मैड्रिड।

शर्मा, आर. के. (2021), धार्मिक पर्यटन और आर्थिक विकास. नई दिल्लीः शैक्षिक प्रकाशन।

गुप्ता, एस. (2020), भारत में पर्यटन प्रबंधन, जयपुरः साहित्य भवन।

Similar Articles

<< < 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 > >> 

You may also start an advanced similarity search for this article.