मोदी युग में भारतीय विदेश नीति और वैश्विक दक्षिण में भारत की भूमिकाः 2014 से वर्तमान तक
Main Article Content
Abstract
वर्ष 2014 के बाद भारतीय विदेश नीति के स्वरूप में स्पष्ट परिवर्तन दिखाई देता है। इस अवधि में भारत की विदेश नीति अधिक सक्रिय, बहुआयामी, व्यावहारिक और वैश्विक नेतृत्व की ओर उन्मुख हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी विदेश नीति को केवल द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित न रखकर क्षेत्रीय सहयोग, वैश्विक साझेदारी और विकासशील देशों के हितों से जोड़ा। “पड़ोसी प्रथम”, “एक्ट ईस्ट”, “सागर”, “वसुधैव कुटुम्बकम्” और “विश्वबंधु” जैसी अवधारणाओं ने भारत की कूटनीतिक सोच को नई दिशा प्रदान की। इस दौर में भारत ने दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और छोटे द्वीपीय देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया। वैश्विक दक्षिण के संदर्भ में भारत ने स्वयं को विकासशील देशों की आवाज के रूप में प्रस्तुत किया। वर्ष 2023 में जी-20 अध्यक्षता के दौरान भारत ने खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा संकट, ऋण-संकट, जलवायु न्याय, स्वास्थ्य सुरक्षा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी। अफ्रीकी संघ को जी-20 का स्थायी सदस्य बनवाने में भारत की भूमिका वैश्विक दक्षिण के प्रतिनिधित्व की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण रही। इसी प्रकार “वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट” के माध्यम से भारत ने विकासशील देशों की चिंताओं को अंतरराष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाने का प्रयास किया। प्रस्तुत शोध-पत्र 2014 से वर्तमान तक मोदी युग में भारतीय विदेश नीति की बदलती दिशा, प्राथमिकताओं और वैश्विक दक्षिण में भारत की भूमिका का विश्लेषण करता है।
Article Details

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.
References
प्रेस सूचना ब्यूरो, भारत सरकार। (2015). एक्ट ईस्ट नीति. प्रेस सूचना ब्यूरो, भारत सरकार।
प्रेस सूचना ब्यूरो, भारत सरकार। (2023). ग्लोबल डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर रिपॉजिटरी और वैश्विक दक्षिण के लिए सामाजिक प्रभाव कोष. प्रेस सूचना ब्यूरो, भारत सरकार।
प्रेस सूचना ब्यूरो, भारत सरकार। (2025). भारत की वैश्विक उपस्थिति और जी-20 अध्यक्षता. प्रेस सूचना ब्यूरो, भारत सरकार।
मोहन, सी. राजा। (2015). मोदीज वल्र्डः एक्सपैंडिंग इंडियाज स्फीयर ऑफ इन्फ्लुएंस. हार्पर कॉलिन्स।
मोहन, सी. राजा। (2019). मोदी के अंतर्गत विदेश नीतिः आकांक्षा और उपलब्धि के बीच। ए. पी. चटर्जी, टी. बी. हैनसेन और सी. जाफ्रेलोट (संपा.), मेजरिटेरियन स्टेटः हाउ हिंदू नेशनलिज्म इज चेंजिंग इंडिया में. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस।