पारिवारिक संरचना एवं सामाजिक-आर्थिक स्तर का किशोरों की व्यावसायिक आकांक्षा और मनोसामाजिक विकास पर प्रभाव रू एक अध्ययन

Main Article Content

Ramesh Chandra, Dr. Pratap Singh Rana

Abstract

किशोरावस्था व्यक्ति के जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण संक्रमणकाल है, जिसमें शारीरिक परिवर्तन के साथ-साथ संज्ञानात्मक, भावनात्मक, सामाजिक तथा व्यावसायिक विकास भी तीव्र गति से होता है। इसी अवस्था में किशोर अपने भविष्य, शिक्षा, व्यवसाय और जीवन-लक्ष्यों को लेकर अपेक्षाएँ विकसित करता है। व्यावसायिक आकांक्षा के निर्माण में व्यक्तिगत रुचि एवं योग्यता के साथ पारिवारिक संरचना और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। परिवार किशोर के सामाजिकरण की प्रथम संस्था होने के कारण उसके व्यक्तित्व, आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता तथा भविष्य की योजनाओं को प्रभावित करता है। परिवार की संरचनाकृजैसे संयुक्त, एकल या पुनर्गठित परिवारकृकिशोर को उपलब्ध भावनात्मक एवं सामाजिक समर्थन के स्वरूप को प्रभावित कर सकती है। इसी प्रकार माता-पिता की शिक्षा, व्यवसाय, आय, सामाजिक स्थिति तथा शैक्षिक संसाधनों तक पहुँच किशोरों की व्यावसायिक आकांक्षाओं को प्रभावित कर सकती है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य पारिवारिक संरचना एवं सामाजिक-आर्थिक स्तर के किशोरों की व्यावसायिक आकांक्षा तथा मनोसामाजिक विकास पर प्रभाव का विश्लेषण करना है। अध्ययन द्वितीयक स्रोतों पर आधारित वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक प्रकृति का है। संबंधित शोध-पत्रों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, छब्म्त्ज् के साहित्य तथा शैक्षिक रिपोर्टों का अध्ययन किया गया है। उपलब्ध शोध से संकेत मिलता है कि सामाजिक-आर्थिक स्तर, पारिवारिक समर्थन और अभिभावकीय प्रभाव किशोरों की बंतममत ंेचपतंजपवदे तथा मनोसामाजिक विशेषताओं से संबंधित हो सकते हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट होता है कि पारिवारिक संरचना का प्रभाव एकरूप नहीं होताय परिवार में उपलब्ध भावनात्मक समर्थन, संवाद और संसाधनों की गुणवत्ता अधिक महत्वपूर्ण हो सकती है। अतः किशोरों के समग्र विकास के लिए परिवार, विद्यालय और सामाजिक संस्थाओं के समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।

Article Details

How to Cite
Ramesh Chandra, Dr. Pratap Singh Rana. (2026). पारिवारिक संरचना एवं सामाजिक-आर्थिक स्तर का किशोरों की व्यावसायिक आकांक्षा और मनोसामाजिक विकास पर प्रभाव रू एक अध्ययन. International Journal of Advanced Research and Multidisciplinary Trends (IJARMT), 3(2), 1767–1773. Retrieved from https://ijarmt.com/index.php/j/article/view/1398
Section
Articles

References

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार (2020)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020। नई दिल्लीरू शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार। म्कनबंजपवद.हवअ.पद

भगवती, शुभांगी एवं पुराणिक, दीप्ति (2022)। “किशोरों के व्यावसायिक चयन पर अभिभावकीय प्रभाव।” जर्नल ऑफ इंडियन एजुकेशन, 48(1), पृ. 81दृ90। नई दिल्लीरू राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद। छब्म्त्ज् श्रवनतदंसे

जॉन जैकब, एम. एवं विद्या रविंद्रनादन (2018)। “किशोरों के सामाजिक-आर्थिक स्तर के आधार पर आत्मसम्मान, शैक्षिक एवं व्यावसायिक आकांक्षाएँ।” इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इंडियन साइकोलॉजी, 6(4)। प्श्रप्च्

अरुलमणि, गिडियन, वैन लार, डैरेन एवं ईस्टन, साइमन (2003)। “भारत में उच्च विद्यालयी विद्यार्थियों के बंतममत कमबपेपवद-उंापदह पर बंतममत इमसपमेि एवं सामाजिक-आर्थिक स्थिति का प्रभाव।” इंटरनेशनल जर्नल फॉर एजुकेशनल एंड वोकेशनल गाइडेंस, 3, पृ. 193दृ204। क्व्प्

रानी, दलजीत (2018)। “किशोरों की व्यावसायिक आकांक्षा, लिंग एवं सामाजिक-आर्थिक स्थितिरू अंतर्संबंध का अध्ययन।” जर्नल ऑफ एडवांसेस एंड स्कॉलर्ली रिसर्चेज इन एलाइड एजुकेशन। प्हदपजमक डपदके

गीता, सी. (2017)। “माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षिक आकांक्षा पर पारिवारिक कारकों का प्रभाव।” एशियन जर्नल ऑफ मल्टीडायमेंशनल रिसर्च, 6(8), पृ. 5दृ10। पदकपंदरवनतदंसे.बवउ

।ैम्त् ब्मदजतम (2025)। वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट 2024 (।ैम्त् 2024)। नई दिल्लीरू प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन। ।ैम्त्रू ।ददनंस ैजंजने व िम्कनबंजपवद त्मचवतज

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (छब्म्त्ज्)। किशोर शिक्षा एवं मार्गदर्शन संबंधी शैक्षिक सामग्री। नई दिल्लीरू छब्म्त्ज्।