संजीव कृत उपन्यास ‘फाँस’ में कृषक विमर्श

Main Article Content

प्रा. डॉ. रविंद्र आर. खरे

Abstract

भारतीय किसान इस समस्या से त्रस्त है हालाँकि वह समाज और संस्कृति की रीढ़ रहा है। निरंतर ही किसान एक शासनसत्ता के अधिन या एक खास शासक वर्ग द्वारा शोषित होता रहा है। किसानों का सदियों से चौतरफा शोषण होता रहा। स्वतंत्रता के पहले जमींदारों और साहुकारों द्वारा लगान वृध्दि, कर्ज-वसुली, बेदखली, सूदखोरी, श्रम का उचित मूल्य न मिलना आदि। आजादी से लेकर अबतक जितनी भी सरकारे आयी। उन्होंने किसानों के उन्नति का स्तर ऊँचा उठाने के लिए विभिन्न घोषणाएँ और झूठे आश्वासन देते रहे। परंतु किसानों का दमनचक्र और शोषण आज भी जारी है। कृषि की उन्नति के लिए अनेक योजनाएँ सरकार बनाती। लेकिन वह योजनाएँ श्रमजीवि किसान तक पहुँचने में असमर्थ है। जैसे तैसे योजनाएँ उन तक पहुँच भी गई तो उसे प्राप्त करने के लिए सरकारी अधिकारियों की जेब भरने से वह प्राप्त होती है।                  


सदियों से भारत एक कृषिप्रधान देश कहलाता है। लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा भी लगाया था। परंतु आज भारतीय किसानों की दयनीय स्थिति का जिम्मेदार कौन है ? स्वतंत्रता के इतने साल पश्चात भी किसान और उसकी खेती नष्ट होती जा रही है। भारत की अर्थव्यवस्था का मूल आधार कृषि है। आज भी बहुसंख्याक लोग खेती पर निर्भर है। समृद्ध किसानो की गिनती मात्र उंगलियो पर की जा सकती है। आज भारतीय किसान परावलंबी होता जा रहा है। उसे बीज के लिए,खाद के लिए,जुताई के लिए और बिक्री के लिए दुसरो पर निर्भर होना पड रहा है। इसीलिए छोटे किसानो के लिए खेती करना असंभव-सा हो गया है। वही उन्हें दुसरो के खेतो पर मजदूरी करने पर बाध्य होना पड रहा है।

Article Details

How to Cite
प्रा. डॉ. रविंद्र आर. खरे. (2026). संजीव कृत उपन्यास ‘फाँस’ में कृषक विमर्श . International Journal of Advanced Research and Multidisciplinary Trends (IJARMT), 3(3), 1317–1320. Retrieved from https://ijarmt.com/index.php/j/article/view/1373
Section
Articles

References

१) संजीव – फाँस, वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली, प्रथम संस्करण 2015, पृ. 155

२) पूर्ववत्, पृ. 189

३) पूर्ववत्, पृ. 190

४) पूर्ववत्, पृ. 111